13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: कोटा में पैंथर पर भारी पड़ा बैल, 10 मिनट चला संघर्ष, देखें वीडियो

Kota News: दोनों आमने-सामने हो गए और बैल ने अपनी जान बचाने और पैंथर शिकार करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jan 12, 2026

Viral-Video

फोटो: पत्रिका

Panther And Bull Fight: डर के आगे जीत है, यह स्लोगन आपने टीवी पर देखा और सुना होगा लेकिन ऐसा ही कुछ रविवार को मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देखने को मिला। यहां रविवार शाम शिकार की तलाश में आया पैंथर खुद शिकार होते-होते बच गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल शाम पांच बजे एक पैंथर मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रावतभाटा मार्ग पर कोलीपुरा घाटा की पुलिया के पास शिकार की तलाश में आया और वहां चर रहे एक बैल पर हमला कर दिया।

पलभर में ही दोनों आमने-सामने हो गए और बैल ने अपनी जान बचाने और पैंथर शिकार करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। करीब 10 मिनट तक चले इस संघर्ष में आखिर जीत बैल की हुई और पैंथर को दबे पांव भागना पड़ा।

इस संघर्ष का वीडियो कार से रावतभाटा आ रहे कोटा निवासी शिक्षक परमेश्वर राठौर और बृजबिहारी मेघवाल ने बनाया है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl