बीकानेर

धुंध के साथ हुआ गुलाबी सर्दी का अहसास

Weather change in Bikaner- महाजन. कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाने के साथ ही गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा। बदले मौसम से बारानी फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Oct 01, 2019
Weather change in Bikaner
धुंध के साथ हुआ गुलाबी सर्दी का अहसास

पूरे दिन बादलों की आवाजाही, रात हवाएं चलने से होने लगा सर्दी का अहसास

बीकानेर. बीकानेर अंचल में सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। जिले से अब मानसून लगभग विदा हो गया है। पिछले एक माह से शहरवासी दिन व रात को गर्मी से परेशान रहते थे, लेकिन अब बारिश होने से दिन में तापमान में गिरावट और रात को मौसम में ठंडक होने लगी है। रात को चलने वाली हवाओं से शहरवासी अब ठिठुरने लगे है। अलसुबह से ही शहरवासियों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार मानूसन के विदा होने के दौरान बारिश होती रहती है। इसके साथ मौसम में भी हवाएं बदली है।

साथ ही मौसम परिवर्तन होने से गर्मी बढ़ गई और सर्दियां कम हो गई है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। सुबह से बादलों की आवाजाही लगी रही। जिससे शहरवासियों ने अनुमान लगाया कि बारिश होगी लेकिन बीकानेर जिले में बारिश नहीं हुई। इसके बाद हवाएं चलने से बादल शहर से दूर चले गए। बादलों सूरज की तपिश के साथ उमस बढ़ गई। जिससे तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। दोपहर बाद हवाएं चलनी शुरू हो गई। जिससे शहरवासियों को उमस से राहत मिली। रात को तापमान में ठंडक हो गई। अधिकतम तापमान ३३.१ डिग्री व न्यूनतम तापमान २३.२ डिग्री सेल्सियस रहा।

धुंध के साथ हुआ गुलाबी सर्दी का अहसास

महाजन. कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाने के साथ ही गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा। बदले मौसम से बारानी फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Published on:
01 Oct 2019 06:19 am