बीकानेर

सूडसर में कुश्ती महादगल

सूडसर में कुश्ती महादगल
less than 1 minute read
Wrestling Mahadagal in sudsir
सूडसर में कुश्ती महादगल

राजवीर मेला, मुकेश युवा और रामलखन बालकेसरी

सूडसर में कुश्ती महादगल

सूडसर. कस्बे के ग्रामोत्थान स्कूल में चूनाराम भादू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कुश्ती महादंगल का आयोजन हुआ। इसमें मक्कासर के राजवीर मेला केसरी, बीकानेर के मुकेश चौधरी युवा केसरी व अयोध्या के रामलखन बाल केसरी घोषित किए गए। वहीं 60 से 70 किलो भारवर्ग में मालासर के देवीलाल नायक व 55 से 60 किलो भारवर्ग में काकड़ा के दामोदर पारीक विजेता रहे। इससे पूर्व स्कूल परिसर में कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता कोडाराम भादू, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोहनलाल महिया, चैनाराम भादू, पहलवान श्रवण विश्नोई, हेतराम बुडिय़ा, रामलाल जाखड़, शेखर रेगर, प्रेम रेगर, कुंभाराम कूकणा, श्रीराम भादू आदि ने भादू को पुष्पांजलि अर्पित कर कुश्ती महादंगल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान आस-पास गांव सहित जिले व पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश आदि से पहुंचे पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। कुश्ती महादंगल देखने के लिए कस्बे सहित आस-पास के गांवों के बड़ी संख्या में खेलीप्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

Updated on:
08 Feb 2019 08:16 pm
Published on:
09 Feb 2019 07:30 am