बिलासपुर

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर 5 हजार इनाम… बेटियों के नाम खरीदी जमीन पर किया कब्जा, दुकानदार को दी जान से मारने की धमकी

Bilaspur Crime News: दर्रीघाट क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा और धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
2 min read
chhattisgarh Congress
chhattisgarh Congress (Patrika File Photo)

Crime News: बिलासपुर जिले के दर्रीघाट क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा और धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। वह मस्तूरी क्षेत्र में कुछ समय पहले हुए चर्चित गोलीकांड का भी आरोपी रह चुका है। जिस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

दयालबंद निवासी नब कुमार मंडल (64) ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने 3 सितंबर 2010 को ग्राम दर्रीघाट, तहसील मस्तूरी में बहादुर सतनामी से कुल लगभग 0.445 हेक्टेयर जमीन विधिवत रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी थी। उस समय उनकी दोनों बेटियां नाबालिग थीं, इसलिए उन्होंने जमीन उनके नाम पर खरीदी थी। राजस्व अभिलेखों में जमीन विधिवत दर्ज है और परिवार पिछले करीब 12 वर्षों से वहां खेती-किसानी कर रहा था।

2022 में शुरू हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में टाकेश्वर पाटले ने जमीन को अपनी बताते हुए विवाद शुरू कर दिया। जब मंडल परिवार ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने पहुंचे तो आरोपी वहां पहुंच गया और जमीन में काम करने से रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी।

कौन है टाकेश्वर पाटले

टाकेश्वर पाटले को मस्तूरी क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड का भी आरोपी है। वह लंबे समय से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।

सीमांकन में कब्जा उजागर

विवाद बढ़ने पर नब मंडल ने 9 फरवरी 2024 को जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इसके बाद 19 जून 2024 को राजस्व अधिकारी और पटवारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार किया। पंचनामा में उल्लेख किया गया कि संबंधित जमीन पर टाकेश्वर पाटले ने जालीदार तार से घेराबंदी कर रखी है और उस पर खेती का कार्य किया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत और राजस्व दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने आरोपी टाकेश्वर पाटले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Updated on:
08 Mar 2026 03:52 pm
Published on:
08 Mar 2026 03:52 pm
Also Read
View All
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप

IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट

कभी गूंजते थे दांव-पेंच, अब वीरान हैं अखाड़े… पहलवानों की कमी से बिलासपुर में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

रास्ता पूछा तो चाकू निकालकर बोला धावा, बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से लूट, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा घोटाले ने तहसील की बिगाड़ी व्यवस्था, स्टाफ कम पड़ा तो पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी