
बर्थडे पार्टी के बहाने हनीट्रैप का जाल (फोटो-Patrika.com)
CG Crime News: बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप जैसा मामला सामने आया है। बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर उससे एक महिला के साथ संबंध बनवाया गया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया जा रहा। यह काम उसके ही परिचित की महिला कर रही है। युवक का कहना है कि, वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) गुरुवार को पचपेड़ी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि, उसके परिचित की एक महिला, जो कि धुर्वाकारी क्षेत्र में रहती है। 1 फरवरी 2026 को महिला के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन के कार्यक्रम में उसे बुलाया गया था। जहां पर उस महिला की एक और महिला मित्र पहले से मौजूद थी, जिसके साथ उसके संबंध बनवाकर उसे फंसाया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर सोशल मीडिया में वीडियो फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने पचपेड़ी थाने में शिकायत की। पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही।
युवक का आरोप है कि जब वह शाम को घर पहुंचा तो उसकी महिला मित्र ने अपने परिवार के अन्य लोगों को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने उसे और उसकी एक और महिला मित्र को कमरे में जाकर संबंध बनाने के लिए कहा। कमरे में पहले से साफ बेडशीट बिछी हुई थी और खिड़की में पर्दा लगा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने दोनों का वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद उसने युवक को मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और कहा कि पूरा वीडियो उसके पास है।
Published on:
08 Mar 2026 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
