13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट सट्टे के 6 बड़े खाईवालों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित, गिरफ्तारी से बचने फरार, पुलिस ठिकानों पर दे रही दबिश

Online Cricket Betting: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और सट्टापट्टी के बड़े खाईवालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सिविल लाइन थाना में दर्ज अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे छह आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
2 min read
Google source verification
क्रिकेट सट्टे के 6 बड़े खाईवालों पर इनाम घोषित (फोटो सोर्स- पत्रिका)

क्रिकेट सट्टे के 6 बड़े खाईवालों पर इनाम घोषित (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Online Cricket Betting: बिलासपुर जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और सट्टापट्टी के बड़े खाईवालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सिविल लाइन थाना में दर्ज अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे छह आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। यह पहली बार है, जब जिले के चर्चित सट्टा संचालकों पर इस तरह इनाम घोषित किया गया है, जिससे सट्टा कारोबारियों में हडक़ंप मच गया है। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और सट्टापट्टी के अवैध कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने के मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

सट्टेबाजों की संपत्ति का रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

जिले में सट्टे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने पहले ही सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम सट्टेबाजों की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है, ताकि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति पर भी आगे कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले समय में सट्टा कारोबार पर और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

ये हैं चर्चित और फरार सटोरिए

  • सागर चेतवानी पिता हरिराम उम्र 37 वर्ष निवासी दुबे गली शिवघाट पुराना सरकंडा, वर्तमान निवासी रामवैली चकरभाठा।
  • रोहित पंजवानी पिता नारायण दास उम्र 36 वर्ष निवासी चकरभाठा कैम्प नगर पंचायत बोदरी थाना चकरभाठा।
  • राजेश उर्फ राजा बजाज पिता किशन बजाज उम्र 31 वर्ष निवासी गार्डन सिटी मोपका रोड राजकिशोर नगर।
  • प्रकाश पंजवानी पिता हरिराम पंजवानी उम्र 37 वर्ष निवासी सांई भूमि तोरवा।
  • सोमू उर्फ अभिजीत दुबे पिता सतीश दुबे उम्र 38 वर्ष निवासी मिलन चौक कुदुदंण्ड
  • राज चेतानी पिता दिलीप चेतानी उम्र 35 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन।

क्रिकेट सट्टा संचालित करने के मामलों में फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग