
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
CG Crime News: बिलासपुर जिले के व्यापार विहार स्थित छोटी पार्किंग के पास शनिवार रात अनाज व्यापारी की कार से 8 लाख रुपए से भरा बैग पार कर दिया गया। उठाईगिरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक, अजय अग्रवाल की व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास अनाज की दुकान है। शनिवार रात करीब 8.30 बजे वे अपने बेटे और कर्मचारियों के साथ दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 8 लाख रुपए से भरा बैग अपनी कार पर रख दिया और शटर में ताला लगाने लगे।
सूत्रों के अनुसार एक युवक वहां पहुंचा और व्यापारी व उनके बेटे का ध्यान दूसरी ओर होने का फायदा उठाते हुए कार से रुपयों से भरा बैग निकालकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और टीम को आरोपी की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
Updated on:
08 Mar 2026 05:22 pm
Published on:
08 Mar 2026 05:22 pm
