बिलासपुर

Bilaspur Cyber Crime: इंस्टाग्राम से कपड़ा खरीदना महिला को पड़ा भारी, एक झटके में अकाउंट हुआ खाली…शातिर ने ऐसे ठगा

Fraud News: वैसे तो ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कई ऑनलाइन साइट्स हैं लेकिन कई लोग सोशल साइट्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी शॉपिंग करने लगे हैं। यदि आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इसी के चलते एक महिला से ठगी हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2024, 7:35 AM IST
CG Crime News

Cyber Crime: बिलासपुर बसंत विहार निवासी महिला के अकाउंट से अचानक 1 लाख रुपए कम हो गए। महिला ने बैंक में पता किया तो मालूम हुआ कि खाते से रुपए केनरा बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं।

महिला ने सरकंडा थाने पहुंच कर बताया कि उसने इंस्टाग्राम से कपड़े खरीदने के लिए बार कोड से पैमेंट किया था। उसके बाद आरोपी ने उनकी आईडी को ब्लॉक कर दिया हैं। पुलिस के अनुसार बसंत विहार कालोनी निवासी शिवानी पति हर्षित सिंह (32) ने सरकंडा थाने पहुंच कर अकाउंट से 1 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई है।

मैसेज आने पर हुआ खुलासा

शिवानी ने बताया कि 8 जुलाई को बैंक का मैसेज आने पर पता चला कि अकाउंट से 97 हजार व 3 हजार दो किस्त में 1 लाख रुपए का आहरण हुआ है। बैंक मैनेजर से बात करने पर पता चला कि केनरा बैंक के अकाउंट धारक ने रुपए ट्रांसफर किया है। रुपए निकालने वाला धनबाद जिला झारखंड का रहने वाला है। शिवानी ने सरकंडा पुलिस को बताया कि उसने पांच जुलाई को इंस्टाग्राम की एक वेबसाइट पर एक हजार 50 रुपए का कपड़ा खरीदा था। इंस्टाग्राम हैण्डलर ने शिवानी की आईडी को ब्लाक कर दिया व आर्डर के कपड़े भी नहीं पहुंचे है।

Updated on:
16 Jul 2024, 7:35 AM IST
Published on: