बिलासपुर

Bilaspur Rape Case: 6 साल की मासूम से रेप, चॉकलेट देने के बहाने आरोपी ले गया घर फिर…मां ने देखा बलात्कार होते

Rape Case: छत्तीसगढ़ के न्यायधीन से शर्मसार कर देने वाली घटना निकलकर सामने आई है। जहां हैवान ने 6 साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी के साथ हो रही घटना को देख मां की आंखें फटी की फटी रह गई।
less than 1 minute read
Bilaspur Rape Case

CG Rape Case: घर के सामने खेल रही 6 वर्षीय बच्ची को पड़ोसी ने चाकलेट खिलाने का झांसा देकर अपने घर के अंदर ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पास में रहने वाला शराबी व्यक्ति वहां पहुंचा। बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने ले गया। काफी देर तक बच्ची जब घर के बाहर दिखाई नहीं दी तो बच्ची की मां खोजते हुए आरोपी के घर पहुंची। तो बेटी के साथ हो रही घटना को देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।

मां ने मचाया शोर

बच्ची की मां ने शोर मचाते हुए अन्य पड़ोसियों को बुला लिया और आरोपी को पकड़ कर थाने ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस मेें जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का हवाला दे रही है।

Updated on:
25 Jul 2024 08:17 am
Published on:
24 Jul 2024 12:04 pm