24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

kabaddi player Sanju Devi: भारतीय महिला कबड्डी टीम में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का चयन, एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम

Sanju Devi from Chhattisgarh: कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन हुआ है। विश्व कप में MVP रहीं संजू अब जापान में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
2 min read
Google source verification
kabaddi player Sanju Devi

कबड्डी खिलाडी संजू देवी (photo Patrika)

Sanju Devi: पिछले एक वर्ष में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की संख्या लगातार बढ़ी है। प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी गौरवशाली कड़ी में एक बार फिर एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

जापान में दिखाएगी दम

छत्तीसगढ़ की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। संजू देवी अब जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा होंगी। इसके अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 26 सितंबर तक होगी।

विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुनी गईं

संजू देवी का भारतीय टीम में चयन उनके शानदार प्रदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। वर्ष 2025 में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में संजू देवी ने भारत को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें टूर्नामेंट की Most Valuable Player (MVP) चुना गया था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के साथ एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राज्य सरकार ने किया सम्मानित

संजू देवी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सम्मान दिया है। अप्रैल 2026 में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने संजू देवी को 50 लाख रुपए की राशि दी थी। यह राशि उनके कबड्डी विश्व कप और एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए किए गए शानदार प्रदर्शन के सम्मान में दी गई। राज्य में किसी खिलाड़ी को दी गई यह अब तक की सबसे बड़ी प्रोत्साहन राशियों में से एक है।

अब एशियन गेम्स में पदक पर नजर

एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला कबड्डी टीम से हमेशा पदक की उम्मीद रहती है। ऐसे में संजू देवी का टीम में चयन छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव की बात है। विश्व कप में MVP का खिताब हासिल करने के बाद अब उनके सामने एशियन गेम्स में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। जापान में होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय टीम का लक्ष्य मजबूत प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना होगा। संजू के अनुभव और पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रदर्शन को देखते हुए उनसे टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया सम्मानित

संजू देवी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सम्मानित किया है। अप्रैल 2026 में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने उन्हें 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की थी। यह राशि महिला कबड्डी विश्व कप और एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए किए गए उनके शानदार प्रदर्शन के सम्मान में दी गई थी। संजू को मिली यह सम्मान राशि प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी गई।