Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान एक ऑपरेटर की मौत हो गई। ग्राम कुरेली स्थित सब स्टेशन में काम करने वाले 32 वर्षीय अमन साहू का शव कार्यालय में अचेत अवस्था में मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अमन की मौत करंट की चपेट में आने से होने की आशंका है। घटना के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।