Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।