CG Crime News: बाइक सवार दो युवक पहुंचे और शराब पीने के लिए 15 सौ रुपए पेट्रोल पप कर्मी शिव यादव से मांगने लगे। शिव यादव ने रुपए देने से इंकार किया तो...
CG Crime News: बिलासपुर इमलीभाठा सरकंडा निवासी आर के पेट्रोल पंप मैनेजर ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार दो युवक पहुंचे व शराब पीने के लिए रुपए की मांग करने लगे। रुपए न देने पर आरोपियों ने कमर से देशी कट्टा निकाल कर धमकाया था। शिकायत पर सरकंडा पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार इमलीभाठा सरकंडा निवासी धनेश पिता रामखिलावन चतुर्वेदी (49) आर के पेट्रोल पप मैनेजर है। चार दिन पूर्व दोपहर 12.30 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और शराब पीने के लिए 15 सौ रुपए पेट्रोल पप कर्मी शिव यादव से मांगने लगे। शिव यादव ने रुपए देने से इंकार किया तो आरोपी प्रकाश निर्मलकर ने कमर से देशी कट्टा जैसा हथियार निकाला और धमकाने लगा। देशी कट्टा देख कर वहां मौजूद मैनेजर ने घटना के 6 दिन बाद सरकंडा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।
CG Crime News: शिकायत के बाद आधार पर सरकंडा पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में शामिल आरोपी प्रकाश पिता संजय निर्मलकर (21) निवासी आशा बंद कोनी अशोक नगर सरकंडा व कुलदीप उर्फ सेंटर उर्फ टंगडा पिता प्रदीप पाण्डेय (21) निवासी अशोक नगर सरकंडा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से प्लास्टिक की गन बरामद कर पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े: