बिलासपुर

CG News: एक बार फिर रेत माफियाओं का आतंक, वनकर्मियों को कुचलने की कोशिश, ट्रक-कार जब्त

CG News: तस्करों ने वनकर्मियों को गाडिय़ों से कुचलने तक की कोशिश की, हालांकि सतर्कता और सूझबूझ के चलते टीम के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। वन विभाग ने मौके से एक रेत से लदा ट्रक और एक कार जब्त कर लिया।

less than 1 minute read
Feb 08, 2026

CG News: छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा एक बार फिर रेत माफियाओं के बेखौफ दुस्साहस सामने आया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अमरकंटक बॉर्डर क्षेत्र में अवैध रेत तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर मध्यप्रदेश के रेत माफियाओं ने हमला करने का प्रयास किया।

हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि तस्करों ने वनकर्मियों को गाडिय़ों से कुचलने तक की कोशिश की, हालांकि सतर्कता और सूझबूझ के चलते टीम के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। वन विभाग ने मौके से एक रेत से लदा ट्रक और एक कार जब्त कर लिया। वहीं तस्कर अंधेरे और सीमा क्षेत्र का फायदा उठाकर वाहन छोडकऱ फरार हो गए।

अमरकंटक बॉर्डर क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय अंतरराज्यीय रेत के काले कारोबार पर लगाम कसने के लिए वन विभाग की टीम ने दबिश दी थी। विभाग को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश की ओर से भारी मात्रा में रेत अवैध रूप से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कराई जा रही है।

सूचना के आधार पर जैसे ही वन विभाग की टीम ने बॉर्डर पर रेत से लदी गाडिय़ों की घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जब्त की गई गाडिय़ां अमरकंटक क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात रेत कारोबारी मोहम्मद इब्राहिम से जुड़ी हैं, जो लंबे समय से अवैध खनन और रेत तस्करी में संलिप्त बताया जाता है।
वर्जन…

अवैध रेत तस्करी के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रबल दुबे, गौरेला रेंजर

Published on:
08 Feb 2026 12:37 am
Also Read
View All

अगली खबर