8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime News: ब्लैकमेलिंग से परेशान दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या, प्रेमी युवक गिरफ्तार, जानें मामला…

CG Crime News: ब्लैकमेलिंग से त्रस्त होकर दो बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली। पति की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर प्रेमी युवक को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
मां ने की आत्महत्या (photo source- Patrika)

मां ने की आत्महत्या (photo source- Patrika)

CG Crime News: ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से परेशान होकर दो बच्चों की मां के सुसाइड के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए BNS की धारा 108 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सकरी थाना क्षेत्र के लखासर निवासी राधेश्याम यादव ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 12 साल पहले गांव की ही रंजीता यादव से लव मैरिज की थी। कपल के दो बच्चे हैं। रंजीता यादव ने 19 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे घर पर सुसाइड का कदम उठा लिया।

CG Crime News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे

शिकायत में पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए तखतपुर खैरी के रहने वाले सौरभ विश्वास (पिता दीपक विश्वास) से हुई थी। बातचीत के दौरान वे करीब आ गए। इस दौरान युवक ने अपने मोबाइल फोन में कुछ फोटो खींच लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। डर के मारे रंजीता यादव ने आरोपी को करीब दो लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद युवक और पैसे मांगता रहा।

घटना के दिन भेजा था बैंक अकाउंट और QR कोड

CG Crime News: परिवार के मुताबिक, 19 जनवरी को आरोपी युवक ने महिला के मोबाइल फोन पर अपना बैंक अकाउंट नंबर और QR कोड भेजकर उस पर दोबारा पैसे भेजने का दबाव बनाया। इस मानसिक दबाव के कारण महिला बहुत ज़्यादा तनाव में थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया। जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिया गया। शनिवार को जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ विश्वास को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।