बिलासपुर

CG Rape Case: होली की रात युवती से हैवानियत, जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश, फिर… जानें पूरा मामला

Rape Case: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में होली की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

2 min read
rape: फाइल फोटो पत्रिका

CG Rape Case: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में होली की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवती को जबरन वाहन में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल, नगदी और अन्य सामान छीनकर फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 22 मार्च को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि घटना 3 मार्च की रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच की है, जब वह बन्नाक चौक स्थित एक दुकान के पास खड़ी थी। वह भी थोड़े नशे में थी। इसी दौरान एक युवक, जिसे स्थानीय लोग ‘मझला’ के नाम से जानते हैं, वहां पहुंचा और घर छोडऩे का झांसा देकर जबरदस्ती उसे वाहन में बैठा लिया।

ये भी पढ़ें

CG Rape Case: नाटक देखकर घर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, बारी-बारी मिटाई हवस की प्यास, 2 आरोपी गिरफ्तार

विरोध करने पर मारपीट, सामान लूटकर फरार'

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके सिर पर शराब की बोतल से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन, करीब 800 रुपये नगद, पर्स और अन्य सामान छीनकर मौके से फरार हो गया। जाते-जाते आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। बाद में उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी विफल

आरोप है कि युवक पीड़िता को गोखले नाला के आगे जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने हाथ-पैर पकड़कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने और लगातार विरोध करने पर आरोपी वारदात में सफल नहीं हो पाया।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. मीटिंग के नाम पर लॉज में बुलाया, फिर बदमाश ने की हैवानियत की सारी हदें पार- भिलाई के सुपेला क्षेत्र के कुख्यात आरोपी वी. लक्की जॉर्ज पर एक महिला को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। छावनी पुलिस ने आरोपी लक्की जॉर्ज और उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा के अनुसार, पीड़िता अपने पति और पिता के साथ बुधवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह सेक्टर-4 निवासी लक्की जार्ज की दुकान में काम करती है। पांच मार्च को आरोपी ने उसे फोन कर मीटिंग के बहाने पावर हाउस स्थित केशरी लॉज में बुलाया… पूरी खबर पढ़े
Published on:
24 Mar 2026 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर