4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gang Rape: आधी रात घर से उठाकर आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार, ग्राम समिति पर मामला दबाने का आरोप

Gang Rape: एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।
less than 1 minute read
Google source verification
rape: फाइल फोटो पत्रिका

rape: फाइल फोटो पत्रिका

Gang Rape: एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। आरोप है कि ग्राम विकास समिति ने मामले को थाने ले जाने के बजाए दबा दिया और आरोपियों से अर्थदंड भी लिया। हालांकि पुलिस का कहना है आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। ग्राम प्रमुख से भी पूछताछ कर सकती है।

आरोपियों से 40-40 हजार अर्थदंड लिया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, तब मामले को ग्राम प्रमुखों के सामने रखा। थाना न ले जाने के लिए आरोपियों से 40-40 हजार रुपए अर्थदंड लिया गया। महिला को मात्र 35 हजार रुपए दे रहे थे। इतनी बड़ी घटना माफी लायक नहीं है। आरोपियों को कड़ी सजा दी
जानी चाहिए।

इन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में साइबर सेल की सहायता से आरोपी विकास सिन्हा (26), कमल कुमार सेन (23) को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दुष्कर्म के बाद महिला के साथ मारपीट भी की गई

पीड़िता ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आदिवासी महिला जानते हुए भी गांव के विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा, रोशन कुमार साहू पिता गिरधर साहू एवं कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन 22 फरवरी की रात्रि 9 बजे उसे उठाकर ले गए। रात्रि 12 बजे तक जबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किया। गाली-गलौज कर मारपीट भी की। किसी को नहीं बताने के लिए धमकाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 87, 70 (1) बीएनएस एवं 3(2) (वी) एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग