
बस ने ट्रक को मारी टक्कर (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ने सामने जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास के पास हुआ। बस में करीब 60 से अधिक यात्री सवार थे, जो जबलपुर से रायपुर की ओर आ रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक सामने आए ट्रक से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद बस चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा घुसा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायलों में 3 की हालत गंभीर- अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार की आधी रात ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे (Bus accident) में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी… पूरी खबर पढ़े
अंतिम संस्कार में जा रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में शोक की लहर- कोरबा जिले से लगे नकटीखार बायपास मार्ग के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बालको निवासी दंपत्ति की मौत हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बता दें कि जिनकी मौत हुई है...पूरी खबर पढ़े
Updated on:
30 Apr 2026 06:26 pm
Published on:
30 Apr 2026 06:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
