17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bus accident: खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायलों में 3 की हालत गंभीर

Bus accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर रात में हुआ हादसा, खराब हालत में सडक़ पर बिना किसी संकेतक के खड़ा था ट्रक, ग्रामीणों व पुलिस ने मशक्कत के बाद बस में फंसे घायल यात्रियों को निकाला बाहर

2 min read
Google source verification
Bus accident

Accidental bus (Photo- Patrika)

बिश्रामपुर। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार की आधी रात ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे (Bus accident) में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी। बस में बैठे ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। इसी बीच अचानक यात्री बस सीधे उस ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीजे 2971 से टकरा गई, जो सडक़ किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खराब हालत में खड़ा था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे (Bus accident) के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और टूटी खिड़कियों और मुड़े दरवाजे से बस के अंदर प्रवेश कर घायलों को बाहर निकाला। कई यात्री बस में फंसे थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना मिलते ही लटोरी और खडग़वां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे (Bus accident) ने फिर सडक़ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आखिर एक खराब ट्रक को बिना किसी चेतावनी संकेत के सडक़ किनारे खड़ा छोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे (Bus accident) हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है।

इन घायलों का चल रहा इलाज

यात्री बस दुर्घटना (Bus accident) में बस सवार यात्री पलामू जिले के छतरपुर निवासी 27 वर्षीय अमृता, 27 वर्षीय सुलेखा, कल्याणपुर बरगढ़ निवासी 30 वर्षीय अली जान, 27 वर्षीय कल्याणपुर निवासी अरविंद, 27 वर्षीय सरताज, 28 वर्षीय हीरोध, 18 वर्षीय हर्ष कुमार, 20 वर्षीय नीलमती, 17 वर्षीय संध्या, रामानुजनगंज निवासी 34 वर्षीय गुरु प्रसाद, ग्राम भंडरिया झारखंड निवासी 34 वर्षीय फलिस्ता, गढ़वा निवासी 38 वर्षीय विनय पैकरा घायल हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bus accident: एक घर का बुझा चिराग

इस दर्दनाक हादसे में बस (Bus accident) में कार्यरत कर्मचारी कांकेर निवासी 23 वर्षीय किशोर साहू पिता रामदयाल साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का सहारा था। सूचना पर मृतक के परिजन अंबिकापुर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।