
हादसा (Photo Source- Patrika)
Huge Road Accident: कोरबा जिले से लगे नकटीखार बायपास मार्ग के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बालको निवासी दंपत्ति की मौत हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बता दें कि जिनकी मौत हुई है, वे दोनों पति-पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार क्रिया में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। लेकिन रास्ते में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।
बताया जा रहा है कि बिहानु राम रात्रे और छत्तन देवी रात्रे अपनी स्कूटी से गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दंपत्ती से पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। मृत दंपति के पुत्र हरीश रात्रे ने हादसे के बाद उनकी पहचान की है। हरीश ने बताया कि पूरा परिवार अंतिम क्रिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक साथ रवाना हुआ था।
हम सभी घर से निकले थे माता-पिता पहले निकल गए थे। सूचना मिलेगी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है, मौके पर पहुंचकर मैने ही उनकी पहचान की। कोरबा जिले में लगातार सडक़ हादसे हो रहे है, जिसकी मुख्य वजह रफ्तार है।
कोरबा जिले में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा हुआ है। खासतौर पर रिंग रोड राउटर इलाकों में भी अब हादसे से हो रहे हैं। हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गई। सड़क हादसों को रोकने के लिए कागज पर तो प्रयास किया जा रहे हैं। लेकिन धरातल पर उनका असर नहीं दिख रहा है। जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है।
खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायलों में 3 की हालत गंभीर- अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार की आधी रात ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे (Bus accident) में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
22 Apr 2026 03:32 pm
Published on:
22 Apr 2026 03:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
