
ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी (Photo Patrika)
Korba News: कोरबा में शहर के बुधवारी बाजार बायपास रोड पर स्थित एक कैफे के बाहर एएसआई के बेटे पर बोलेरो चढ़ाने के मामले की छानबीन जारी है। घटना के 24 घंटे बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक बोलेरो और इसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवारी बाजार बायपास रोड सीएसईबी चौक और एनटीपीसी जमनीपाली की ओर जाने वाले रास्ते में लगी सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस जांच कर रही है। ताकि गाड़ी की पहचान हो सके। लेकिन बोलेरो का नंबर स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा है।
इधर बोलेरो चढ़ने से घायल युवक चंद्रमणी रात्रे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सोमवार को पुलिस की टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल का नक्शा बनाया। पुलिस ने दो केस दर्ज किया है। एक केस चंद्रमणी की हत्या की कोशिश का है और जबकि दूसरा केस अरविंद से मारपीट, लूट और डकैती से जुड़ा है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है।
इधर हादसे के बाद भाग रहे बोलेरो चालक को पकड़ने के लिए अरविंद राठौर और शाहिल निर्मलकर ने स्कूटी से पीछा किया। दोनों 10 किमी से ज्यादा चले। तभी बलगी में कुछ युवकों ने इन्हें घेर लिया। और बेदम पीटा और अधमरा छोड़कर भाग गए। अरविंद की सोने की अंगूठी, चैन, आईफोन और करीब लाख रुपए भी लूट ले गए।
ये घटना रविवार दरमयानी रात एक से तीन बजे के बीच की है. सिटी कोतवाली थाना के अधीन मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत बुधवारी बायपास मार्ग पर रात करीब 1 बजे कुछ युवक अपने दोस्तों के साथ काले रंग की कार में मौजूद थे. इस दौरान यहां एक सफेद रंग की बोलेरो आकर रुकी और सड़क पर पूरी जगह होने के बावजूद काली गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए. इस दौरान सफेद गाड़ी सवार लोगों ने पहले से खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा.जिसे वहां खड़े युवकों ने मना कर दिया.विवाद के दौरान कार में बैठा एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र चंद्रमणि रात्रे(दादू) जैसे ही बाहर निकला और सड़क पर पहुंचा. उसे देखते ही सफेद गाड़ी चालक ने गाड़ी बढ़ाई और उसे ठोकर मारते हुए भाग गया.
Updated on:
09 Jun 2026 11:10 am
Published on:
09 Jun 2026 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
