
Breaking ( Patrika File Photo )
Huge Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग पर अमलीडीही गांव के पास तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। आसपास के लोगों की सूचना पर छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रेलर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही को प्राथमिक वजह माना जा रहा है।
NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मां-बेटी गंभीर- जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे -43 सड़क में ग्राम कछार के पास सोमवार देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई… पूरी खबर पढ़े
2 महीने में 75 लोगों की मौत, इस जिले की सड़क बनी जानलेवा, राहगीर भी नहीं सुरक्षित- कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसमें राहगीर मारे जा रहे हैं। सबसे अधिक दुपहिया वाहन पर सवार यात्रियों की जान जा रही है। सड़क पर पैदल चलने वाले या सड़क किनारे खड़े मुसाफिर भी सुरक्षित नहीं है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई है, जिसमें सड़क किनारे खड़े या दुपहिया वाहन में सफर के दौरान यात्रियों की जान गई है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
12 Apr 2026 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
