20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: कोरिया में भीषण सड़क हादसा, दो अर्टिगा की टक्कर से एक की मौत, 6 घायल

Road Accident: एनएच-43 पर जमगहना मोड़ के पास दो अर्टिगा कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
दो कारों में आमने-सामने टक्कर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

दो कारों में आमने-सामने टक्कर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। इसी क्रम में कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक और दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, एनएच-43 पर जमगहना मोड़ के पास दो अर्टिगा कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Road Accident: मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक अर्टिगा पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के CMHO का बोर्ड भी लगा हुआ था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

परिजनों में छाया मातम

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही दिन में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायलों में 3 की हालत गंभीर- अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार की आधी रात ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे (Bus accident) में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी… पूरी खबर पढ़े

अब मैं भी पैसा कमाऊंगा पापा, 6 महीने पहले पिता से किया वादा अधूरा- सुबह-सुबह साइकिल पर अखबार बांटने निकला 21 साल का विकास दास घर की जिम्मेदारी संभालने का सपना लेकर निकला था, लेकिन नेशनल हाइवे-130 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके सपनों को कुचल दिया। दर्दनाक यह कि मौत के बाद भी परिवार को इंसाफ के लिए थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं… पूरी खबर पढ़े