18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी में बड़ा हादसा: पिकअप वाहन पलटने से 1 की मौत, 17 घायल, मची अफरा-तफरी

Road Accident: धमतरी जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
धमतरी में बड़ा हादसा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

धमतरी में बड़ा हादसा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Dhamtari Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर झलमला से रानीमाई मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

Dhamtari Road Accident: जानें कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घायल मनीष यादव ने बताया कि धमतरी जिले के भानपुरी निवासी टीकाराम यादव की बेटी की शादी डौंडी ब्लॉक के ग्राम ढोर्रीठेमा में हुई है। शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार और रिश्तेदार शुक्रवार शाम को पिकअप वाहन से निकले थे।

शाम करीब 6:30 बजे, जब वाहन तालगांव के आगे एक मोड़ पर पहुंचा, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सुरेश यादव (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

5 की हालत गंभीर

घायल दीपक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने आए यादव परिवार के 35 से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल थे। महिलाओं को पहले एक बस से रवाना किया गया था, जबकि कुछ लोग मेटाडोर से गए। शेष बचे लोगों के लिए पिकअप वाहन की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक वाहन को अत्यधिक तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन में अधिक सवारियां होने को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।