
Young man died in road accident (Photo- Patrika)
मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत परसगढ़ी तिराहे के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे (Road accident) के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण करने वाली डीईई वीईई प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के पानी टैंकर से हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। इधर पूर्व विधायक ने मामले में कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है। मांगें नहीं माने जाने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
मनेंद्रगढ़ के परसगढ़ी तिराहे के पास टैंकर की टक्कर (Road accident) से मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक टैंकर वहीं छोडक़र फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी देखी जा रही है। घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा रुख अपनाया।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा और थाना प्रभारी से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन (Road accident) करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वाहन चालक, कंपनी प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करें। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए। निर्माण कार्य में लगे वाहनों की सख्त निगरानी करें। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं (Road accident) की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह हादसा (Road accident) नहीं, बल्कि लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लगी कंपनियां नियमों की अनदेखी कर रही हैं और प्रशासन इस पर मौन है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस सडक़ पर उतरकर आंदोलन करेगी।
वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रशासनिक निगरानी की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और न्याय देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने ढिलाई बरती तो कांग्रेस थाना और प्रशासनिक कार्यालय का घेराव करेगी।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महामंत्री रफीक मेमन, ब्लॉक शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों (Road accident) पर सख्त कदम नहीं उठाने और मृतक परिवार को मुआवजा नहीं देने थाना एवं प्रशासनिक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
Published on:
19 Apr 2026 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
