बिलासपुर

CG Transfer News: इस जिले में 13 निरीक्षक और 2 उप-निरीक्षक का बड़ा तबादला, कई थानों में नए प्रभारी, आदेश जारी

Transfer News: एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस प्रशासन में बड़े फेरबदल करते हुए 13 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। हिर्री, चकरभाठा, मस्तूरी, अजाक, तोरवा, बिल्हा और कोनी जैसे प्रमुख थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

2 min read
Transfer (photo-patrika)

CG Transfer News: एसएसपी रजनेश सिंह ने 13 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिससे कई प्रमुख थानों में नए प्रभारी नियुक्त हुए हैं। नई ट्रांसफर लिस्ट में हिर्री, चकरभाठा, मस्तूरी, कोनी, तोरवा, अजाक, बिल्हा जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

ये भी पढ़ें

Police Transfer: सक्ती पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

13 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक के तबादले

नई पोस्टिंग के तहत दामोदर मिश्रा को एयरपोर्ट सुरक्षा से हिर्री थाना प्रभारी बनाया गया। रविशंकर तिवारी को हिर्री से एयरपोर्ट सुरक्षा भेजा गया। कृष्णचंद्र सिदार को अजाक से मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया। गोपाल कृष्ण सतपथी को रक्षित केंद्र से एसीसीयू प्रभारी, रजनीश सिंह को रेंज साइबर से तोरवा थाना प्रभारी, भावेश शेंडे को कोनी से चकरभाठा थाना प्रभारी, उमेश कुमार साहू को चकरभाठा से अजाक थाना प्रभारी, तोपसिंह नवरंग को एसीसीयू से बिल्हा थाना प्रभारी, राजश्री दामू कोशले को आईयूसीएडब्ल्यू से कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है।

अलग से निरीक्षकों की पोस्टिंग

पहली बार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग से निरीक्षकों की पोस्टिंग की गई है। संजय सिंह को सीएसपी कोतवाली कार्यालय में कानून-व्यवस्था निरीक्षक, उत्तम साहू को सीएसपी सिविल लाइन कार्यालय में, अवनीश पासवान को एसडीओपी कोटा कार्यालय में, अभय सिंह बैस को सीएसपी सरकंडा में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक ओंकारधर दीवान को मोपका चौकी से पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का प्रभारी और निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे को सिविल लाइन से मोपका चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

इस जिले में 130 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट- छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है… पूरी खबर पढ़े

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 11 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने आदेश जारी कर एक साथ 11 थाना प्रभारियों के स्थानांतरण का निर्णय लिया है… पूरी खबर पढ़े

बड़ा फेरबदल, TI समेत 14 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें List- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में कोरबा जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तबादला आदेश जारी करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है… पूरी खबर पढ़े

Published on:
09 Apr 2026 12:49 pm
Also Read
View All