
Transfer (photo-patrika)
Police Transfer: छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार बड़े पैमाने पर स्थानांतरण कर रही है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के पुलिस विभाग में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सक्ती जिले के चार थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले का उद्देश्य विभाग में कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना और पुलिस प्रशासन में दक्षता लाना बताया गया है।
आदेश के तहत निरीक्षक राजेश कुमार पटेल को डभरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कमल किशोर महतो को नगरदा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा विंटन कुमार साहू को हसौद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जितेंद्र कोशले को चंद्रपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थानों में कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ जनता की सेवा में तत्पर रहें।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह कदम पुलिस विभाग में सुधार, अपराध नियंत्रण और बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इस बदलाव के साथ ही सक्ती जिले के थाना क्षेत्रों में नए नेतृत्व के तहत कामकाज में सुधार और जवाबदेही बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस जिले में 130 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट- छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है… पूरी खबर पढ़े
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 11 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने आदेश जारी कर एक साथ 11 थाना प्रभारियों के स्थानांतरण का निर्णय लिया है… पूरी खबर पढ़े
बड़ा फेरबदल, TI समेत 14 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें List- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में कोरबा जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तबादला आदेश जारी करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
03 Apr 2026 08:03 pm
Published on:
03 Apr 2026 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
