बिलासपुर

आरक्षण के विरोध में निकाली रैली, युवाओं ने कहा अभी शान्ति से मांग कर रहे हैं उग्र हुए तो रोक नहीं पाओगे

Reservation for SC ST and OBC: सड़कों पर उतर आये युवा, बोले भूपेश सरकार ने ये बहुत गलत निर्णय लिया है जिसका खामियाजा आगे भुगतना होगा

2 min read
आरक्षण के विरोध में निकाली रैली, युवाओं ने कहा अभी शान्ति से मांग कर रहे हैं उग्र हुए तो रोक नहीं पाओगे

बिलासपुर। (Reservation for SC ST and OBC) राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए नए आरक्षण नीति के विरोध में रविवार की सुबह शहर के युवा सड़कों पर उत्तर आए। सरकंडा नूतन चौक पर जिसने भी युवाओं की भीड़ को नारेबाजी करते देखा वह वहीँ रुक गया। युवाओं से पूछा गया तो उन्होंने कहा की इस तरह के अधिकतम आरक्षण से राज्य में उथल पुथल मच गया है। अनारक्षित वर्ग के युवाओं को हानि पहुंच रही है। अगर आरक्षण देना है तो आर्थिक स्थिति पर दें। युवाओं ने पुरजोर विरोध करते हुए कहा की अभी तो शान्ति से मांग कर रहे हैं लेकिन अगर सरकार को समझ में नहीं आता तो उग्र रूप दिखाने को भी हम युवा तैयार हैं।

सडक़ पर उतरे युवाओं का कहना था कि आरक्षण के इस फैसले से सरकार राज्य में वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दे रही है। सामान्य वर्ग के युवाओं और युवतियों ने राज्य में विभिन्न वर्गों के आरक्षण सीमा में वृद्धि करने के फैसले पर तीखा विरोध जताया है। नूतन चौक पर सामान्य वर्ग के लोग एकत्र हुए। डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा के सामने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। (sc st obc reservation percentage)

सामान्य वर्ग के हितों पर हो रहा कुठाराघात
सामान्य वर्ग के लोगों ने प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की सीमा बढ़ाने की घोषणा का तीखा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे सामान्य वर्ग के हितों पर कुठाराघात होगा।

पैदा होगा पीडि़त वर्ग
कहा गया कि आरक्षण की सीमा बढ़ाने से समाज में एक नया वंचित वर्ग एवं पीडि़त वर्ग पैदा हो जाएगा। आरक्षण की सीमा बढ़ाने से राज्य में वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दिए जाने की दृष्टि से किया गया निर्णय प्रतीत हो रहा है।

Published on:
01 Sept 2019 02:43 pm
Also Read
View All
Smart Investigation in Murder Cases: हत्या मामलों में ‘स्मार्ट विवेचना’ का वार, 124 बिंदुओं की चेकलिस्ट अनिवार्य, जानें जांच में क्या होगा नया?

NDPS केस में बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने नशे के कारोबारी की 15 साल की सजा बरकरार रखी, जानिए पूरा मामला

‘ऐसे लड़के से शादी नहीं करूंगी’, द्वाराचार में दूल्हे की हालत देख दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता, जमकर मचा बवाल

Atal University Result 2026: छात्रों के लिए बड़ी खबर, UG-PG सेमेस्टर रिजल्ट जारी, 30 अप्रैल से 11 मई तक भरें परीक्षा फॉर्म

12वीं परीक्षा में बड़ा घोटाला, शिक्षक ही करा रहे थे नकल, कोर्ट ने पूछा- ऐसी गड़बड़ी कैसे? छात्रा ने रिकॉर्डिंग से खोला राज