बिलासपुर

CG Suicide: हिंदू युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मामले में आरोपी मुस्लिम युवक गिरफ्तार

CG Suicide: हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ा और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बना। इसी दबाव के बीच पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपी सोहेल ख़ान को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। य
less than 1 minute read
Jan 03, 2026
CG Suicide: हिंदू युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मामले में आरोपी मुस्लिम युवक गिरफ्तार

CG Suicide: बिलासपुर के मुंगेली में हिंदू संगठन से जुड़े युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर विशेष समुदाय से आने वाले आरोपी द्वारा प्रताड़ना किए जाने की बात कही थी. इसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कोतवाली थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की।

हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ा और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बना। इसी दबाव के बीच पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपी सोहेल ख़ान को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी न केवल कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, घटना मुंगेली जिले के बामपारा की है। हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले नरेश साहू ने एक वीडियो बनाकर जारी किया, जिसमें उसने एक मुस्लिम युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने पुतला दहन किया था।

इस प्रदर्शन के बाद नरेश को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने प्रकरण की विधिवत जांच की। प्रार्थी से घटनाक्रम की जानकारी के बाद उसके बताए अनुसार रिपोर्ट लिखी गई और सीसीटीवी इत्यादि साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी सोहेल ख़ान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

Updated on:
03 Jan 2026 02:13 pm
Published on:
03 Jan 2026 02:13 pm