23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lightning Strike: आकाशीय बिजली ने बुझाया परिवार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पति-पत्नी की एक साथ मौत

Lightning Strike Death: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज बारिश के दौरान मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।
2 min read
Google source verification
Lightning Strike

Lightning Strike: आकाशीय बिजली ने बुझाया परिवार(photo-patrika)

Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ढपनीपानी गांव में तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत हो गई। बताया गया कि मंगल सिंह अपनी पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान मकान पर बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे से गांव में शोक की लहर है।

Lightning Strike in Chhattisgarh: तेज बारिश के बीच मकान पर गिरी बिजली

जानकारी के मुताबिक, कटरा ढपनीपानी गांव निवासी मंगल सिंह अपनी पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान इलाके में तेज बारिश के साथ जोरदार गरज-चमक हो रही थी। अचानक उनके मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से हुए तेज धमाके के बाद दंपती घर के आंगन में बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरवाही ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की जांच की, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई को मृत घोषित कर दिया।

एक साथ दो मौतों से परिवार में मातम

पति-पत्नी की एक साथ मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी गांव और आसपास के क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। कटरा ढपनीपानी गांव में हादसे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

मरवाही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद मरवाही थाना पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मानसून के दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे समय लोगों को खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए। गरज-चमक के दौरान सुरक्षित पक्के स्थान पर रहना सबसे बेहतर उपाय माना जाता है।