23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur News: स्कूल से लौटते वक्त 3 मासूमों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार से उठी अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव

Bilaspur News: बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चों की घोंघा नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। दो बच्चियों समेत तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद समडील गांव में मातम पसरा है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

स्कूल से लौटते वक्त 3 मासूमों की दर्दनाक मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

3 Children Death: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील से बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे में दो बच्चियों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे एक ही परिवार के दो भाइयों के थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

मृतकों की पहचान समडील निवासी 7 वर्षीय अनमोल पिता भुनेश्वर जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति पिता भुनेश्वर जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा पिता विजय जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से बच्चे उसकी चपेट में आ गए। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और तेज बहाव उन्हें बहाकर ले गया।

Bilaspur News: कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। लापता बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों के शव बरामद किए गए।

एक ही घर से उठी तीन अर्थियां

हादसे की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को जब तीनों बच्चों के शव परिजनों को सौंपे गए तो समडील गांव में मातम छा गया। एक ही परिवार से तीन बच्चों की अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई।

नदी किनारे डटे रहे ग्रामीण

हादसे के बाद लगभग पूरा गांव नदी किनारे पहुंच गया था। ग्रामीण बच्चों के मिलने की उम्मीद में घंटों डटे रहे। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अवनीश पासवान, थाना प्रभारी, तखतपुर ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर घर जा रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।