बिलासपुर

बर्थडे पार्टी के बहाने हनीट्रैप का जाल, Video बनाकर युवक से मांगे 1 लाख, फिर… जानकर उड़ जाएंगे होश

Crime News: बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप जैसा मामला सामने आया है। बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर उससे एक महिला के साथ संबंध बनवाया गया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया जा रहा।
2 min read
बर्थडे पार्टी के बहाने हनीट्रैप का जाल (फोटो-Patrika.com)
बर्थडे पार्टी के बहाने हनीट्रैप का जाल (फोटो-Patrika.com)

CG Crime News: बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप जैसा मामला सामने आया है। बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर उससे एक महिला के साथ संबंध बनवाया गया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया जा रहा। यह काम उसके ही परिचित की महिला कर रही है। युवक का कहना है कि, वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) गुरुवार को पचपेड़ी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि, उसके परिचित की एक महिला, जो कि धुर्वाकारी क्षेत्र में रहती है। 1 फरवरी 2026 को महिला के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन के कार्यक्रम में उसे बुलाया गया था। जहां पर उस महिला की एक और महिला मित्र पहले से मौजूद थी, जिसके साथ उसके संबंध बनवाकर उसे फंसाया जा रहा है।

1 लाख नहीं दिए तो वायरल करने की धमकी

पीड़ित का आरोप है कि महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर सोशल मीडिया में वीडियो फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने पचपेड़ी थाने में शिकायत की। पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही।

परिवार को बाहर भेजकर कमरे में भेजा

युवक का आरोप है कि जब वह शाम को घर पहुंचा तो उसकी महिला मित्र ने अपने परिवार के अन्य लोगों को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने उसे और उसकी एक और महिला मित्र को कमरे में जाकर संबंध बनाने के लिए कहा। कमरे में पहले से साफ बेडशीट बिछी हुई थी और खिड़की में पर्दा लगा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने दोनों का वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद उसने युवक को मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और कहा कि पूरा वीडियो उसके पास है।

Updated on:
08 Mar 2026 03:41 pm
Published on:
08 Mar 2026 03:41 pm
Also Read
View All
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप

IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट

कभी गूंजते थे दांव-पेंच, अब वीरान हैं अखाड़े… पहलवानों की कमी से बिलासपुर में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

रास्ता पूछा तो चाकू निकालकर बोला धावा, बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से लूट, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा घोटाले ने तहसील की बिगाड़ी व्यवस्था, स्टाफ कम पड़ा तो पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी