बिलासपुर

कांग्रेस के कोरबा निगम प्रभारी होंगे अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर जिताने की जिम्मेदारी धनेंद्र साहू को

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी की सूची, बिलासपुर निगम की जिम्मेदारी धनेंद्र साहू को रायगढ़ की जिम्मेदारी गुलाब कमरो को
2 min read
Atal Shrivastav Bilaspur
कांग्रेस के कोरबा निगम प्रभारी होंगे अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर जिताने की जिम्मेदारी धनेंद्र साहू को

बिलासपुर

देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जारी सूची में बिलासपुर अटल श्रीवास्तव को कोरबा का कांग्रे की ओर से प्रभारी बनाया गया है। आगामी नंवबर-दिसंबर में होने जा रहे निकाय चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने यह ऐलान किया है। इस सूची में 10 नगर निगमोंं के प्रभारियों की घोषणा की गई है। इनमें 2 मंत्री उमेश पटेल और अनिला भेंडिया शामिल हैं। जबकि अटल, भोलाराम साहू और चुन्नीलाल 3 गैर विधायक के अलावा शेष सभी विधायक हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अभनपुर से विधायक धनेंद्र साहू को बिलासपुर नगर निगम का कांग्रेस की ओर से प्रभारी बनाया गया है।

धनेंद्र संभालेंगे बिलासपुर

साहू समाज के बड़े नेता धनेंद्र साहू बिलासपुर नगर निगम की जिम्मा संभालेंगे। बिलासपुर कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि यह हाल ही में परिसीमन के बाद एरिया के लिहाज से प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा नगर निगम बन गया है। ऐसे में धनेंद्र की यह अग्निपरीक्षा होगी।

अटल को जंप

प्रदेश कांग्रेस कमेट में महामंत्री के रूप में काम कर रहे अटल श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। उन्हें कोरबा निगम की जिम्मेदारी राजनीतिक नजरिए से खास मायने रखती है। यहां पर दो कार्यकाल से कांग्रेस का कब्जा है। यहां से प्रदेश में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी महापौर हैं।

प्रभारियों की सूची में कांग्रेस ने साधा जातिए गणित

क्षेत्रीय सांस्कृतिक, सामाजिक और जातिय फैब्रिक पर काम कर रही कांग्रेस ने निकाय चुनाव में प्रभारी बनाते समय भी इसका ख्याल रखा गया है। लोकसभा चुनावों में साहू मतदाता के कांग्रेस से छिटक जाने को केंद्र में रखकर पार्टी ने 10 में 3 प्रभारी साहू समाज के नेताओं को बनाया है। वहीं अनुसूचित जन जाति से इकलौते गुलाब कमरो को प्रभार दिया है, वहीं एससी मंत्री भेंडिया को प्रभार दिया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में नंबर-2 और नंबर-3 की जातियों में कुर्मी और देवांगन के रूप में प्रतिमा चंद्राकर और मोतीलाल देवांगन को प्रभार दिया गया है। ब्राह्मण के रूप में इकलौते उरण वोरा हैं। जबकि सामान्य में अटल श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया है। वहीं अघरिया समाज से आने वाले उमेश पटेल को भी प्रभारी बनाया गया है।

इनके नाम शामिल

चिरिमीरी नगर निगम का प्रभार चुन्नीलाल साहू को सौंपा गया है। वहीं प्रदेश सरकार में नंबर-2 की पोजीशन वाले टीएस सिंहदेव के गृह नगर की अंबिकापुर निगम के लिए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में सरगुजा क्षेत्र से विधायक गुलाब कमरो को रायगढ़ निगम, अटल श्रीवास्तव को कोरबा, धनेंद्र साहू को बिलासपुर, धमतरी निगम भोलाराम साहू, रायपुर निगम अरुण वोरा, दुर्ग निगम मोतीलाल देवांगन, राजनांद गांव निगम की जिम्मेदारी मंत्री अनिला भेंडिया को दी गई है। इनके अलावा जगदलपुर निगम की प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर होंगी।

Published on:
13 Nov 2019 11:19 pm