
Chhattisgarh News: शहडोल-बिलासपुर मेमू ट्रेन में सोमवार को एक युवक और युवती की हरकत से सहयात्रियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 68739 शहडोल-बिलासपुर मेमू में भनवारटंक से बिलासपुर के बीच दोनों युवक-युवती यात्रियों के बीच ही आपत्तिजनक ढंग से रोमांस करते रहे। इससे कोच में मौजूद अन्य यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को असुविधा हुई।
सहयात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में इस तरह का व्यवहार अनुचित है। उन्होंने बताया कि कई यात्रियों ने असहजता महसूस की, लेकिन किसी ने विवाद से बचने के लिए उन्हें टोकना उचित नहीं समझा। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों ने बताया कि यात्रा के दौरान न तो टिकट परीक्षक (टीटीई) कोच में पहुंचे और न ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान नजर आए। उनका कहना है कि नियमित निगरानी नहीं होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेन में नियमित गश्त बढ़ाने और सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
इससे पहले जांजगीर चांपा से एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। स्कूल परिसर में ही शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकतों ने शर्मसार किया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों ने एक्शन लिया और मामले में कारवाई हुई। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकतें से कई तरह की चर्चाएं हो रही थी, हालांकि कार्रवाई के बाद लोग शांत हुए।