बिलासपुर

गैराज संचालक के सहयोगी पर छात्रनेता व उसके भतीजों ने चाकू से किया हमला

शिकायत पर धारा 307, 294, 506,34 का आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है।
2 min read
crime
गैराज संचालक के सहयोगी पर छात्रनेता व उसके भतीजों ने चाकू से किया हमला

बिलासपुर. मंगलवार की शाम को छात्र नेता व उसके भतीजों ने कार गैराज संचालक के सहयोगी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। घटना व्यापार विहार के क्वाल्टी रेस्टोरेंट के सामने हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि सोमवार की रात भी कार गैराज संचालक व छात्रनेता के बीच कार मरम्मत के रुपए को लेकर विवाद हुआ था लेकिन रात में ही दोनों पक्षों ने राजीनामा करते हुए समझौता भी कर लिया था। सिविल लाइन पुलिस ने चाकू बाजी के मामले में सरफराज खान के बड़े भाई मुस्तकीम खान पिता युसुफ खान की शिकायत पर धारा 307, 294, 506,34 का आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी मोहम्म्द निराज खान पिता मोहम्मद मोइन उन्हें जानकारी दी है कि मंगलवार की शाम सात बजे वह और सरफराज पिता युसुफ खान(32) निवासी तुलसी नगर तालापारा गोल्ड जिम से उतरकर क्वाल्टी रेस्टोरेंट के सामने खड़े थे। इस दौरान कार में सवार छात्रनेता आसिफ खान अपने भांजे बिलाल खान, भतीजे इजहार खान, अनसार खान व अन्य 20 से 25 युवकों के साथ क्वाल्टी रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे और कार से बलाल उतरा और सरफराज खान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए सरफराज क्वाल्टी रेस्टोरेंट की ओर भागा लेकिन छात्रनेता आसिफ ने जेब से चाकू निकाला और मारने का प्रयास किया चाकू से बचने सरफराज मुडा तो चाकू उसके बाह में जा घुसा, आसिफ ने फिर सरफराज के बाए जांघ में लगातार चार बार हमला किया इससे वह गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग खड़े हुए, हमलावर के भागने के बाद मोहम्मद निराज ने अपने जिम के अन्य साथियों को बुलाया और घायल को लेकर व्यापार विहार स्थित डॉ. शेखर तिवारी के हॉस्टिल लेकर गए, प्राथमिक उपचार के बाद घायल सरफराज की हालत को देखते हुए उसे सिम्स भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन सीएसपी व थाना प्रभारी जगदीश मिश्रा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पीडि़त से हुई बात के आधार पर आरोपी छात्रनेता व उसके भतिजे व भांजे को गिरफ्तार करने तालापारा में उनके घर दबिश दे रही है।

लेनदेन को लेकर विवाद : ताज कार गैरेज इमलीपारा में आसिफ खान ने अपनी अल्टो कार बनवाई थी। रुपए देने को लेकर आसिफ ताज गैरेज के संचालक फारुख खान को कुछ रुपए दिए। फारुख ने जब पूरे रुपए की मांग तो उसके साथ आसिफ व उसके साथियों मारपीट की थी। मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ। रात में 12 बजे दोनों पक्षों के बीच थाने में लिखित समझौता हो गया था।
आरोपी छजकां का छात्र नेता : हमलावर छात्र नेता आसिफ खान व उसके भांजे बिलाल का नाम सामने आया है वह सभी एसबीआर कॉलेज में छात्रनेता के रुप में सक्रिय है। आसिफ खाना जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कॉलेज में प्रतिनिधित्व करता था। उसका भांजा भी कॉलेज में सक्रिय है। दोनों अब कॉलेज के छात्र नहीं है।
क्वाल्टी रेस्टोरेंट के मालिक ने खून के धब्बे धुलवाये : घटना में घालय सरफराज बचने के लिए क्वाल्टी रेस्टोरेंट की ओर भागा इस दौरान क्लाल्टी रेस्टोरेंट सामने भी उसका खून गिरा, जिसे दुकान संचालक अशोक जैन ने पानी से धुलवा दिया।
धरपकड़ के लिए की गई नाकाबंदी : घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की है। विवाद की लेन-देन नजर आ रही है।
एएस पैकरा, सिविल लाइन सीएसपी

Updated on:
17 Oct 2018 05:28 pm
Published on:
17 Oct 2018 05:28 pm
Also Read
View All
भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार किसी को दस्तावेज़ पेश करने के लिए नहीं कर सकता मजबूर

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा रैकेट का नया खुलासा, 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शव पहुंचते ही गिरोह को देते थे सूचना

Chhattisgarh News: 24 से 27 जुलाई तक बदलेगा ट्रेनों का संचालन, बोल बम श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, 7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो रेल रोको आंदोलन

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खेत जाते समय श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत, 6 गंभीर घायल

RTE सीटें 85 हजार से घटकर 30 हजार, छत्तीसगढ़ HC ने पूछा- अगस्त में एडमिशन होगा तो गरीब बच्चे पढ़ाई कब करेंगे?