सावन का महीना भगवान शिव को बहोत ही प्रिय है। इस महीने शिवजी की पूजा और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्ति होता है। शिवजी की पूजा और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
हिंदू वर्ष के पांचवे मास में सावन का आता है । शास्त्रों के अनुसार, श्रवण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है । सावन माह में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। सावन का महीना इस बार 14 जुलाई से लेकर 12 अगस्त तक रहेगा। भगवान शिव के भक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर कुवांरी कन्याओं को।
सावन में इस तारीख को पड़ेगा सोमवार
सावन के महीने में सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। इस बार सावन में चार सोमवार व्रत पड़ रहे हैं।
सावन का पहला सोमवार व्रत- 18 जुलाई 2022
सावन का दूसरा सोमवार व्रत- 25 जुलाई 2022
सावन का तीसरा सोमवार व्रत- 01 अगस्त 2022
सावन का चौथा सोमवार व्रत- 08 अगस्त 2022
सावन माह का अंतिम दिन- 12 अगस्त 2022
सावन का महीना भगवान शिव को बहोत ही प्रिय है। इस महीने शिवजी की पूजा और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्ति होता है। शिवजी की पूजा और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। सावन के महिने में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना भी बड़ा शुभ माना गया है। इस माह में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। जीवन में विवाह संबंधी कोई परेशानी आ रही हो तो सोमवार का व्रत और पूजा करने से लाभ मिलता है।
सावन में प्रत्येक दिन सूर्योदय से पहले जागें और स्नान के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर महादेव के व्रत का संकल्प लें। सुबह-शाम भगवान शिव की प्रार्थना करें। पूजा के लिए तिल के तेल का दीया जलाए और भगवान शिव को पुष्प चढ़ाए। मंत्रोच्चार करने के बाद शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल और बेल की पत्तियां चढ़ाएं। व्रत के दौरान सावन व्रत कथा का पाठ जरूर करें।
सोमवार व्रत के फायदे...
1. सोमवार का व्रत रखने से जीवन की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। भगवान भोलेनाथ बहुत दयालु और भोले हैं। श्रद्धा और भक्ति से जो भी उनका व्रत करता है, वह उसकी हर समस्याओं और छोटे-बड़े दुखों को दूर करते हैं।
2. आपको बता दें कि सोमवार का व्रत रखने से हमारी कुंडली पर भी असर पड़ता है। इस व्रत के करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इससे कई रोगों से छुटकारा भी मिलता है। आपने देखा होगा चंद्र भगवान शिव के माथे पर विराजमान हैं।
3. सोमवार व्रत अविवाहित कन्याओं के लिए फलदाई माना जाता है। मान्यता है कि 16 सोमवार के व्रत रखने से कुवांरी कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
4. सोमवार व्रत रखने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे नौकरी पेशे में आने वाली समस्याओं का निदान होता है। साथ ही व्यवसाय में लाभ भी मिलता है।
5. पुराणों के अनुसार, सोमवार के व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। वहीं, जीवन-मृत्यु के चक्र से भी छुटकारा मिल जाता है।