12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट, दो दिन बारिश पर ब्रेक, फिर इस जिले में बरसेंगे बादल

Weather Forecast: बिलासपुर में बारिश थमने के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में गर्मी का असर बना हुआ है।
2 min read
Google source verification
Rain

बारिश (फोटो सोर्स-IANS)

Chhattisgarh Weather News: मौसम के बदलते मिजाज के बीच शहर में अब सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन दोपहर की तेज धूप और उमसभरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। नवरात्रि के आगमन के साथ मौसम में हल्का बदलाव महसूस होने लगा है। सुबह की ठंडी हवाएं जहां राहत का एहसास करा रही हैं, वहीं दोपहर की तपिश लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर रही है। बारिश थमने के बाद फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने का इंतजार है।

पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दिन में तेज धूप निकल रही है। वातावरण में मौजूद नमी के कारण उमस बढ़ रही है, जिससे लोगों को सामान्य गतिविधियों के दौरान भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह मौसम का मिजाज अपेक्षाकृत सुहाना रहा और हल्की ठंडक महसूस हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होती गई और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह-शाम और दोपहर के मौसम में साफ अंतर नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय जहां मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला है, वहीं दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।

एक डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, फिर भी उमस बरकरार

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान घटकर 32.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस तरह अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तापमान में गिरावट के बावजूद उमस के कारण गर्मी का असर बना हुआ है।

बारिश थमने के बाद निकल रही तेज धूप और वातावरण में बनी नमी के कारण लोगों को दोपहर के समय अधिक परेशानी महसूस हो रही है। यही वजह है कि सुबह और शाम के मौसम में हल्की ठंडक के बावजूद दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शहरवासी फिलहाल ऐसी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके।

दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, फिर बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश के आसार बन सकते हैं। हालांकि, बारिश कब और कितनी होगी, यह आने वाले दिनों में विकसित होने वाली मौसमी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। फिलहाल शहर में तेज धूप और उमस का असर बने रहने की संभावना है।

मौसम में हो रहे बदलाव के बीच लोगों को दिन के समय गर्मी से बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है। दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और तेज धूप से बचाव करना फायदेमंद हो सकता है। अब शहरवासियों को बारिश का इंतजार है, ताकि उमस और गर्मी से राहत मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग