बिलासपुर

Train Accident: मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ने 7 यात्री ट्रेनों को किया रद्द

Train Accident: बिलासपुर जिले में शहडोल रेलवे यार्ड से निकल रही एक मालागाड़ी रविवार दोपहर बेपटरी हो गई। ऐसे में बिलासपुर मंडल ने 4 नवंबर से 6 नवंबर तक 7 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
less than 1 minute read
cg train

Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शहडोल रेलवे यार्ड से निकल रही एक मालागाड़ी रविवार दोपहर बेपटरी हो गई। गिट्टी लोड मालगाड़ी (बीओबी) रेल यार्ड से मेन लाइन की ओर बढ़ी, तभी अचानक पोंडा नाला के पास एक-एक करके मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरते चले गए। इस हादसे में कुछ डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Train Accident: यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Train Accident: जिसके मरम्मत में रेलवे को काफी समय लगा। ऐसे में बिलासपुर मंडल ने 4 नवंबर से 6 नवंबर तक 7 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे अफसरों की माने तो मालगाड़ी के डिब्बों को समय पर पटरी पर चढ़ा लिया था। ऐसे में पहले दिन कुछ ट्रेनें लेट हुई थीं।

शहडोल स्टेशन यार्ड में हुए डिरेलमेंट के कारण 4 नवंबर को बिलासपुर-शहडोल, शहडोल-अम्बिकापुर, अम्बिकापुर-अनूपपुर और अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़ जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया। इसी तरह 5 नवंबर को 2 और 6 नवंबर को इस रूट में चलने वाली एक ट्रेन को रद्द कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Updated on:
05 Nov 2024 02:27 pm
Published on:
05 Nov 2024 02:27 pm
Also Read
View All
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप

IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट

कभी गूंजते थे दांव-पेंच, अब वीरान हैं अखाड़े… पहलवानों की कमी से बिलासपुर में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

रास्ता पूछा तो चाकू निकालकर बोला धावा, बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से लूट, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा घोटाले ने तहसील की बिगाड़ी व्यवस्था, स्टाफ कम पड़ा तो पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी