बिलासपुर

Bilaspur Crime News: धारदार हंसिये से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, पत्नी के खौफनाक कदम से मचा हड़कंप, जानें वजह

Crime News: बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ही पति पर सोते समय जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। महिला ने धारदार हंसिये उससे प्राइवेट पार्ट को काट डाला।
2 min read
Bilaspur Crime News
पति पर पत्नी ने किया जानलेवा हमला (फोटो-एआई)

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक महिला ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने धारदार हंसिये उससे प्राइवेट पार्ट को काट डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने घायल पति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

जानें पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना देर रात की है जब पति राजेश कौशिक अपने घर में गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी द्रोपती कौशिक ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

आरोपी महिला ने बताई वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला द्रोपती कौशिक ने अपने बयान में कहा कि उसका पति लंबे समय से शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर आकर परिवार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता था। महिला का आरोप है कि लगातार घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उसने यह भी कहा कि कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में मचा हड़कंप

इस घटना के बाद चकरभाठा क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शराब की लत और घरेलू हिंसा के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई बार पीड़ित पक्ष चुप्पी साध लेता है, लेकिन इस बार मामला गंभीर मोड़ पर पहुंच गया।

घायल पति का अस्पताल में चल रहा इलाज

फिलहाल घायल पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के विस्तृत बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की जांच की जाएगी।

Updated on:
24 May 2026 08:19 pm
Published on:
24 May 2026 08:18 pm