24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मां मुझे आकर ले जाओ’… रात 2 बजे कॉल के बाद मचा हड़कंप, बर्थडे पार्टी से निकला था युवक

Crime News: युवक अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था, लेकिन देर रात उसने अपनी मां को फोन कर कहा- ‘मां मुझे आकर ले जाओ।’ इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Crime News

‘मां मुझे आकर ले जाओ’... (फोटो सोर्स- AI)

Chhattisgarh Crime News: बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई मारपीट, धमकी और वीडियो बनाकर दबाव डालने का मामला सामने आया है। अकलतरा में फूल-नारियल बेचने का कार्य करने वाली शोभा देवी मानिकपुरी ने अपने पुत्र कुनाल मानिकपुरी के साथ हुई घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, 20 मई को शाम करीब 4 बजे उनका बेटा कुनाल मानिकपुरी गांव के ही राजेश साहू और दद्दू कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से घर से निकला था।

बर्थडे पार्टी से निकला था युवक

देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब 8 बजे तक युवक घर नहीं लौटा तो मां ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। इस पर युवक ने बताया कि वह अपने साथी की बर्थडे पार्टी में है। इसके बाद परिजनों ने कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे परिजन घबरा गए और तलाश में जुट गए।

कॉल आया कहा- बेटा गलत संगति में पड़ गया है

करीब रात 2 बजे युवक ने अचानक मां को फोन कर कहा कि मां, मुझे आकर ले जाओ, और फिर कॉल कट गया। इसके तुरंत बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि युवक गलत संगति में पड़ गया है, उसे पकड़ लिया गया है और दो-चार थप्पड़ भी मारे गए हैं। इस पर परिजन घबरा गए और अपने पति गणेश दास मानिकपुरी, जमुना साहू व अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश में ग्राम हरदाडीह पहुंचे। वहां आस-पास काफी खोजबीन की गई, लेकिन शुरुआत में युवक नहीं मिला।

घायल युवक ने बताई कहानी

तलाशने के दौरान परिजन कोटमी सोनार और मुड़पार रोड की ओर गए। बाद में युवक ग्राम रलिया के पास मिला, जहां उसे देखकर परिजन पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। युवक ने बताया कि वह अपने साथी राजेश साहू और दद्दू कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से कटनाई से बलौदा गया था, जहां बिरयानी खाई। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ सीपत गया। दद्दू कश्यप के दोस्त दीपक के बुलाने पर सभी जयरामनगर पहुंचे। इसके बाद राजेश साहू उन्हें ग्राम हरदाडीह लेकर गया। हरदाडीह में उसे गाड़ी के पास छोडक़र साथी मोहल्ले की तरफ चले गए। कुछ देर बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और उससे मारपीट की।

अस्पताल में भर्ती

मारपीट से युवक चलने में असमर्थ हो गया। किसी तरह ग्राम रलिया पहुंचा, जहां उसकी अपने पिता से मुलाकात हुई। परिजनों ने युवक को स्व. नंदलाल स्मृति चिकित्सालय अकलतरा में भर्ती कराया, जहां से इलाज के बाद सीपत थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।