बॉडी एंड सॉल

इन तरीकों से बजाएं ताली, रोगों से मिलेगा छुटकारा

हाथों में शरीर के प्रत्येक अंग के दबाव बिंदु होते हैं। इन्हें दबाने पर सम्बंधित अंग तक खून व ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारु होता है।
less than 1 minute read
• •
Dec 07, 2019
इन तरीकों से बजाएं ताली, रोगों से मिलेगा छुटकारा
Clapping will cure diseases

हाथों में शरीर के प्रत्येक अंग के दबाव बिंदु होते हैं। इन्हें दबाने पर सम्बंधित अंग तक खून व ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारु होता है।

उंगुली ताली-
बांयी हथेली पर दाएं हाथ की चारों उंगुलियों को एकसाथ तेज दबाव के साथ दो मिनट तक ताली बजाएं। इससे फेफड़े, यकृत, पिताशय, गुर्दे, छोटी व बड़ी आंत, दाएं हाथ की उंगुली में साइनस के दबाव बिंदु दबते हैं। कब्ज, एसिडिटी, यूरिन, सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।

ग्रिपिंग ताली -
दोनों हथेलियों को क्रॉस करते हुए बजाते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार तेज होता है। अन्य अंगों के दबाव बिंदु सक्रिय होते हैं। इसे तेजी से 10-20 मिनट बजाने पर त्वचा रोगों में लाभ मिलता है। दर्द वाले रोग में भी कारगर है।

थाप ताली -
दोनों हाथों के अंगूठे, उंगुलियां समानांतर दूसरे हाथ पर पड़ती हैं। इस ताली की आवाज बहुत तेज होती है। इससे कान, आंख, कंधे, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी के बिंदुुओं पर दबाव पड़ता है। इसका डिप्रेशन, अनिद्रा, स्लिप डिस्क, स्पोगोलाइसिस, आंखों की कमजोरी में सर्वाधिक लाभ होता है। इस ताली को हथेली लाल होने तक बजाते रहें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
07 Dec 2019 06:15 pm
Published on:
07 Dec 2019 06:15 pm