बॉडी एंड सॉल

Health Tips: गर्म दूध के साथ शहद का सेवन सेहत लिए बेहद लाभकारी, जानें इसके फायदे

Health Tips: वैसे तो गर्म दूध पीना स्वास्थ्य की काफी लाभदायक है, लेकिन यदि उसमें शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए और अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि गर्म दूध में शहद मिलाने से हीलिंग का गुण पैदा हो जाता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 10:34 PM IST
health news

Health Tips: वैसे तो गर्म दूध पीना स्वास्थ्य की काफी लाभदायक है, लेकिन यदि उसमें शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए और अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि गर्म दूध में शहद मिलाने से हीलिंग का गुण पैदा हो जाता है। वैसे तो दूध और शहद दोनों ही स्वास्थ्य के लिए किसी काफी लाभदायक है लेकिन इनका एकसाथ सेवन करें तो वो औषधि की तरह काम करते हैं।

ये होते हैं गुण
एक ओर जहां दूध एक संपूर्ण आहार है जिसमें विटामिन ए, बी और डी पर्याप्त मात्रा में होने के साथ ही कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड भी होते हैं। वहीं, दूसरी ओर शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल आदि गुण होते हैं।

Read More: बदलते मौसम के साथ बीमारियों से बचने के लिए जरूर अपनाए ये उपाय

गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से ये होंगे फायदे
—तनाव दूर होगा तथा तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम मिलेगा।

— बेहतर नींद आएगी

— पाचन क्रिया को बेहतर बनेगी और कब्ज नहीं होगी।

— हड्ड‍ियां मजबूत होगी तथा कोई नुकसान है तो उसकी भी भरपाई होगी।

— शारीरिक आैर मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी जिससे कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: