
#patrikaCoronaTRUTHs, #patrikaCoronaLATEST, coronavirus: #coronavirus: कोरोना वायरस सबसे ज्यादा उन लोगों को प्रभावित करता है जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। अगर कोरोना के संक्रमण से बचना चाहते हैं तो अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं, हंसने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है । हंसी ऐसा कुदरती उपचार है जो कि मानसिक रोग ठीक करने के साथ सेहत भी प्रदान करती है।
इंफेक्शन नहीं होगा: हंसने पर दिल हिलता है, सीना तेज गति से सक्रिय होता है और टी सेल्स(सफेद रक्त कोशिकाओं का प्रकार) की संख्या बढ़ती है जो सांस की नली में संक्रमण व रक्त धमनियों के थक्के को दूर करती है।
इम्यूटन सिस्टम सुधरेगा: कोई बीमारी है तो अंदरूनी हंसी हंसे। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
चेहरे की चमक: हंसने से चेहरे की ओर रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे चेहरे का कसाव व चमक बढ़ती है।
तनाव घटेगा: तनाव में है तो 10 मिनट सुबह व शाम को रह रहकर हंसने से तनाव दूर होगा।
10 दिन में घटेगा वजन-
10 मिनट रोजाना रोलिंग हंसी हंसे। इससे 300 से 400 कैलोरी खर्च होगी और 10 दिन में 1 किलो वजन घटेगा।
खिलखिलाकर धीमी आवाज में हंसने पर कैल्सीटोनिन हार्माेन का स्राव होता है जो कि फाइब्रोमलेजिया(शरीर में दर्द रहना), गठिया व हड्डियों के भुरभुरेपन को ठीक करता है।