बॉडी एंड सॉल

Yoga Benefits: कुछ खास हैं ये याेगासन, पाएं मजबूत शरीर और स्वस्थ मन

Yoga Benefits: योग हमारे तन और मन दोनों का सेहतमंद रखने के लिए महत्वपूर्ण है। सांस की गति को नियंत्रित रखने किए जाने वाले योगासन शरीर और दिमाग को नई एनर्जी देते हैं। योगासनों के जरिए आप शरीर का लचीला
2 min read
• •
Jan 08, 2020
Enjoy yourself with Acro and Artistic yoga
Yoga Benefits: कुछ खास हैं ये याेग, पाएं मजबूत शरीर और स्वस्थ मन

yoga benefits In Hindi: योग हमारे तन और मन दोनों का सेहतमंद रखने के लिए महत्वपूर्ण है। सांस की गति को नियंत्रित रखने किए जाने वाले योगासन शरीर और दिमाग को नई एनर्जी देते हैं। योगासनों के जरिए आप शरीर का लचीला और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। आजकल कई योगासन प्रचलित हैं, आइए जानते हैं कुछ योगसनों के बारे में जो आपको पूरा फायदा पहुंचाते हैं

एक्रो योग ( acro yoga )
योग व एक्रोबेटिक्स से एक्रो योग बनता है। यह आर्टिस्टिक योग की तरह है जिसे कपल या पार्टनर योग भी कहते हैं। इसमें योग मुद्राओं के अलावा डांस, खेलकूद गतिविधियां, मार्शलआट्र्स आदि शामिल होते हैं। इनके अलावा उन सभी गतिविधियों को इसमें शामिल करते हैं जिनसे बॉडी का मूवमेंट होता रहे। इस योग को दो लोग साथ में करते हैं।

फायदा :
शारीरिक सक्रियता बढ़ने के साथ मानसिक संतुलन बनाने में भी मदद मिलती है। जोड़दर्द में राहत देता है।

आर्टिस्टिक योग ( Artistic Yoga )
यह मॉडर्न स्टाइल का योग है जिसमें योगासनों व डांस को साथ में करते हैं। बॉडी का मूवमेंट होने के साथ मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग भी होती है। खास बात यह है कि इसे किसी भी समय कर सकते हैं। इसेे आमतौर पर दो लोग एकसाथ मिलकर करते हैं। जिसमें दोनों के पोश्चर अलग होते हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति भी इसे कर सकता है।
फायदा : जो लोग ज्यादा मेहनत से बचकर वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं व डांस के शौकीन हैं उनके लिए यह अच्छा योग है।

एथलेटिक योग ( Athletic yoga )
इसमें किन्हीं दो तरह के खेलों में किए जाने वाले वर्कआउट को योग के साथ करते हैं। जैसे क्रिकेट व फुटबॉल में की जाने वाली स्ट्रेचिंग योगमुद्राओं में रहकर करते हैं।
फायदा : मजबूती और लचीलेपन के साथ व्यक्ति का स्टेमिना बढ़ता है। इस दौरान योग की मुद्रा में रहने से एकाग्रक्षमता और दिमागी रूप से मजबूती में इजाफा होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
08 Jan 2020 07:11 pm