बॉडी एंड सॉल

जानिए लौंग, इलायची से होने वाले फायदों के बारे में

अगर गर्दन में दर्द या गले में सूजन है तो सरसों के तेल में लौंग मिलाकर मालिश करने से फायदा होता है। वैसे तो इलायची का इस्तेमाल ज्यादातर मसाले के तौर पर होता है लेकिन इसके कई औषधीय गुण भी हैं।
less than 1 minute read
• •
Dec 30, 2019
जानिए लौंग, इलायची से होने वाले फायदों के बारे में
Know about the benefits of cloves, cardamom

मसाले के रूप में लौंग का इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट्स, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसमें मौजूद यूजेनॉल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में लाभदायक है। अगर गर्दन में दर्द या गले में सूजन है तो सरसों के तेल में लौंग मिलाकर मालिश करने से फायदा होता है। घबराहट या उल्टी आने पर लौंग भूनकर उसका पिसा पाउडर शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है।

इलायची से सफर में नहीं होगी उल्टी-
वैसे तो इलायची का इस्तेमाल ज्यादातर मसाले के तौर पर होता है लेकिन इसके कई औषधीय गुण भी हैं। गले में खराश हो तो सुबह और शाम इलायची चबाने के बाद गर्म पानी पी लें, अगर गले में सूजन हो तो कदूकस करने पर जो मूली का पानी निकले उसमें छोटी इलायची पीसकर लें। अगर कई केले खा लिए हैं तो एक छोटी इलायची खा लें, केले पच जाएंगे। यात्रा पर जाने के दौरान अगर बस या गाड़ी में उल्टी होती है तो इलायची खा लें उल्टी नहीं आएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Dec 2019 04:38 pm
Published on:
30 Dec 2019 04:38 pm