बॉडी एंड सॉल

मुंह की बदबू को न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

मुंह से बदबू किसी बीमारी का संकेत है जिसका निदान जरूरी है। मुंह से बदबू के कई कारण होते हैं।
less than 1 minute read
• •
Dec 05, 2019
मुंह की बदबू को न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
mouth odor causes and treatment

मुंह से बदबू (हैलीटॉसिस) एक सामान्य समस्या है ये समझकर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। लेकिन मुंह से बदबू किसी बीमारी का संकेत है जिसका निदान जरूरी है। मुंह से बदबू के कई कारण होते हैं। मसूड़ों में सूजन या संक्रमण, दांतों में संक्रमण, मुंह का बार-बार पकना, कब्ज की समस्या, पाचन क्रिया खराब रहना इसका प्रमुख कारण है। इसके अलावा जो मधुमेह, किडनी और लिवर संबंधी रोगी होते हैं उनमें ये समस्या हमेशा बनी रहती है। मुंह से बदबू की तकलीफ दूसरों के साथ खुद के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी करती है। ऐसे में सबसे अहम होता है कि बीमारी का पता कर उसका इलाज कराया जाए जिससे दोनों का निदान हो सके।

इलायची, लौंग, त्रिफला, मुलेठी चबाने से मुंह की बदबू ठीक होती है। त्रिफला चूर्ण को रात के समय गर्म पानी में रख दें। सुबह उठते ही कुल्ला करें आराम मिलेगा। दिन में जब भी मौका मिले कर सकते हैं। त्रिफला चूर्ण के पानी से कुल्ला मसूड़ों की समस्या दूर करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
05 Dec 2019 03:45 pm
Published on:
05 Dec 2019 03:45 pm