बॉडी एंड सॉल

सरकार देगी एक्सरसाइज, भोजन में न्यूट्रिशन, योगा, मेडिटेशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के टिप्स

यह जानकारियां मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्रों के लिए चलाए जा रहे ऑनलाइन चैनल एवं यूट्यूब के जरिए छात्रों तक पहुंचेंगी।

less than 1 minute read
Apr 14, 2020
Students will get exercise, yoga, meditation tips

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण स्कूल बंद होने से न केवल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, बल्कि लॉकडाउन छात्रों की शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती को भी प्रभावित कर सकता है। इसी के चलते अब 'फिट-इंडिया' के तहत छात्रों को कसरत, योगा और खानपान की टिप्स दी जाएगी। घर के अंदर ही रहकर छात्र किस प्रकार की कसरत कर सकते हैं, योगासन का प्रशिक्षण, मेडिटेशन, रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के गुर और स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी सही डाइट की जानकारी, विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को दी जाएगी। यह जानकारियां मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्रों के लिए चलाए जा रहे ऑनलाइन चैनल एवं यूट्यूब के जरिए छात्रों तक पहुंचेंगी।

छात्रों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने वाली यह जानकारी सोशल मीडिया व अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मिलकर एक योजना तैयार की है।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "छात्रों की फिटनेस सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मैंने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से बात की है। सीबीएसई और फिट इंडिया, एक संयुक्त प्रयास के तहत छात्रों के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन चैनल पर शारीरिक शिक्षा का विशेष सेशन चलाएंगे।

निशंक ने कहा, "खेल मंत्रालय के फिट इंडिया कार्यक्रम की मदद से छात्रों के लिए बेसिक एक्सरसाइज, भोजन में न्यूट्रिशंस की जानकारी, योगा, मेडिटेशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की टिप्स ऑनलाइन चैनल पर बताई जाएंगी।"

यह कक्षाएं बुधवार 15 अप्रैल से शुरू होनी हैं। स्कूली बच्चों के लिए लाइव फिटनेस का यह सेशन सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू होंगी। केंद्रीय खेल मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इस संयुक्त प्रयास का उद्देश्य ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को पूरी तरह फिट रखना है।

Published on:
14 Apr 2020 08:16 pm
Also Read
View All