बॉडी एंड सॉल

YOGA CELEBRITY : बॉलीवुड के ये सबसे फिट सितारे कौन सा योग करते हैं?

फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध और ग्लैमर से भरी दुनिया में हर सितारे को सुकून की दरकार रहती है। ऐसी कई हस्तियां हैं जो मेडिटेशन और योग के सहारे खुद को रिलेक्स व फिट बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

less than 1 minute read
Jun 20, 2020

अष्टांग योग करती शिल्पा
शिल्पा शेट्टी ने योग की शुरुआत कमरदर्द से आराम पाने के लिए की थी। इससे उन्हें इतना फायदा मिला कि उन्होंने इसे फिटनेस रूटीन बना लिया। जब वे गर्भवती थीं तब भी डॉक्टर की देखरेख में योग करती थीं। शिल्पा खुद को फिट बनाए रखने के लिए अष्टांग योग करती हैं।

जैकलीन को पसंद हठ योग
श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस जिम जाने से ज्यादा योग करना पसंद करती हैं। वे रोजाना एक घंटा योग करती हैं और इस दौरान 108 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास करती हैं। वे हठ योग की दीवानी हैं और इसके आसनों में पूरी तरह से अभ्यस्त हैं।

करीना से चला पावर योग
चबी गर्ल से साइज जीरो बनने का राज करीना का नियमित योगाभ्यास ही था। उनके रोजाना के दो घंटे के व्यायाम में पावर योग और बिक्रम योग शामिल होता है। वे रोजाना 50 बार सूर्य नमस्कार भी करती हैं। योगा जंकी करीना बॉलीवुड अभिनेता सेफ अली खान, मलाइका अरोड़ा खान और तुषार कपूर को भी योग के लिए प्रेरित कर चुकी हैं।

अक्षय स्वीमिंग पूल में करते योग
वैसे तो अक्की को मार्शल आर्टस के लिए जाना जाता है लेकिन वे योग के पक्षधर हैं। योगाभ्यास के लिए वे रोजाना सुबह साढ़े चार बजे उठ जाते हैं। वे योग को स्वीमिंग के साथ मिक्स करते हैं। जैसे पानी में खड़े होकर या लेटकर योगाभ्यास करना। इसके अलावा वे रोजाना मेडिटेशन भी करते हैं।

Published on:
20 Jun 2020 11:51 pm
Also Read
View All