तीन दिनों से अंधेरे में गुम है बोकारो और चास

गत दिन दिनों से बोकारो और चास के रहवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं...

less than 1 minute read
Jun 15, 2016
power cut
power cut
बोकारो। गत दिन दिनों से बोकारो और चास के रहवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। यहां बुधवार को तीसरे दिन भी बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने से लोगों के सामने पीने का पानी का संकट हो गया है।

बताया गया कि बुधवार तक गुरुद्वारा एवं पिण्ड्राजोरा फीडर को छोड़कर अन्य फीडरों से सप्लायी शुरू नहीं हो सकी है। टाई लाइन से ही बिजली मिलने के कारण बारी-बारी से फीडर में बिजली दी जा रही थी। बिजली के अभाव में चास, बीएसएल के सेक्टर एरिया, बोकारो के सेक्टर वन, टू, थ्री सहित अन्य इलाकों में बुधवार को भी बिजली नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बारिश-आंधी से कई स्थानों पर बिजली के पोल व तार गिरने से ठप बिजली सप्लाई बुधवार को दोपहर तक शहर के अधिकांश इलाकों में शुरू नहीं हो पाई। जबकि चास चंद्रपुरा ट्रांसमिशन लाइन व जैना टाई लाइन के प्रभावित होने से बिजली संकट और गहराने की संभावना है।
Published on:
15 Jun 2016 07:21 pm