बॉलीवुड

5 कपल जिनकी 12 महीने भी नहीं चली शादी, किसी का टूटा 6 महीने में रिश्ता तो किसी का 2 महीने में हुआ तलाक

रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने सोमवार रात अपना तलाक कंफर्म कर दिया है। कपल की शादी महज 5 महीने ही चली। वहीं कई और जोड़ियां हैं जो अपना रिश्ता 1 साल भी नहीं निभा पाईं।
2 min read
Sep 01, 2026
5 Bollywood marriage ended within a year Badshah Isha sara khan
इंडस्ट्री के वो कपल जिनकी 1 साल भी नहीं चली शादी (Photo Source- Instagram/isharikhi/staa_starss)

Badshah And Isha Rikhi Divorce: बॉलीवुड और टीवी जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में सेलिब्रिटी शादियां हमेशा से फैंस और मीडिया के आकर्षण का केंद्र रही हैं। जहां कुछ जोड़ियां सालों-साल एक-दूसरे का हाथ थामकर मिसाल पेश करती आई हैं, वहीं कुछ थोड़े समय में ही दम तोड़ देती हैं। रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने अचानक 5 महीने की शादी खत्म कर तलाक अनाउंस कर हर किसी को हैरान कर दिया। इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल भी रहे हैं जिनकी शादी 1 साल भी नहीं चली…

1. बादशाह और ईशा रिखी (अवधि- 5 महीने)

मार्च 2026 में चार साल के अफेयर के बाद एक बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे रैपर बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता महज 5 महीने ही टिक सका। हफ्तों तक उड़ी अलगाव की अफवाहों के बाद सोमवार रात दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर तलाक अनाउंस कर दिया । बादशाह ने लिखा, "मैंने और ईशा ने आपसी सहमति और सम्मान से अलग होने का फैसला किया है। कृपया इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"

2. सारा खान और अली मर्चेंट (अवधि-  2 महीने)

इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और विवादित शादियों में से एक टीवी स्टार सारा खान और अली मर्चेंट की थी। दोनों ने नवंबर 2010 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' के सेट पर नेशनल टीवी पर शादी रचाई थी। हालांकि, यह रिश्ता महज दो महीने में ही जनवरी 2011 में टूट गया था। बाद में इस शादी को पब्लिसिटी स्टंट तक कहा गया था। बाद में दोनों ने इसे कम उम्र में लिया गया एक अपरिपक्व फैसला बताया था।

3. मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता (अवधि- 6 महीने)

'बिग बॉस' फेम मॉडल-अभिनेत्री मंदाना करीमी ने जनवरी 2017 में बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी। दो साल के रिलेशनशिप के बाद हुई यह शादी महज छह महीने में ही बिखर गई थी। मंदाना ने अपने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए थे, कानूनी कार्रवाई की थी। फिर दोनों अलग हो गए थे, जिसके बाद 2021 में उनका आधिकारिक तलाक हुआ।

4. करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम (अवधि- 10 महीने)

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर भले ही आज बिपाशा बसु के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हों, लेकिन उनकी पहली शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से दिसंबर 2008 में हुई थी, जो केवल 10 महीने चली थी और अक्टूबर 2009 में कपल ने तलाक ले लिया था। इसके बाद जेनिफर विंगेट से हुई उनकी दूसरी शादी भी केवल 2 साल ही टिक पाई थी।

5. पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा (अवधि- 11 महीने)

अभिनेता पुलकित सम्राट ने नवंबर 2014 में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से धूमधाम से शादी की थी। हालांकि, शादी के 11 महीने के अंदर ही को-स्टार संग बढ़ती नजदीकियों की अफवाहों के बीच दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी थी। पुलकित ने बाद में 2024 में अभिनेत्री कृति खरबंदा से शादी की।

Updated on:
01 Sept 2026 12:31 pm
Published on:
01 Sept 2026 12:29 pm